Friday, September 7, 2012

अब विहिप का हिंदू हेल्पलाइन कार्ड

ठ्ठ शरद द्विवेद्वी, इलाहाबाद लोकसभा चुनावों की आहट देख विश्र्व हिंदू परिषद अपनी साख को मजबूत करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। हिंदू जनमानस तक अपनी पहुंच बनाने के लिए विहिप ने अनोखा व हाईटेक तरीका अख्तियार कर हिंदू हेल्प लाइन सेवा शुरू की है। यह एक ऐसी सेवा है जिससे देश का कोई भी हिंदू किसी भी शहर में हर तरह की मदद मांग सकता है। विहिप इसके माध्यम से लोगों की मदद के साथ ही उन्हें पर्दे के पीछे एकजुट कर रहा है ताकि चुनाव में राजनीतिक दलों को अपनी शक्ति का एहसास करा सके। वर्ष 1992 में श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर आंदोलन के बाद विहिप का हिंदुओं पर प्रभाव कम हुआ है। इसके पीछे संगठन की निष्कि्रयता भी बताई जाती है। इसे दूर करने के लिए विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या ने हिंदू हेल्प लाइन शुरू की है। इससे जहां हिंदुओं की मदद कर विहिप उनसे सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहा है वहीं संगठन को भी धार देने की कोशिश की जा रही है। जिससे राजनीतिक दलों पर हिंदू एजेंडा लागू करने का दबाव बनाया जा सके। क्या है हिंदू हेल्पलाइन : विहिप की ओर से हिंदू हेल्प लाइन नंबर 020-66803300 व 05788682181 जारी किया गया है। इस नंबर को डायल करके कोई भी हिंदू देश के किसी भी कोने से अपनी समस्या बताकर मदद मांग सकता है। कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति उनका पूरा ब्योरा एकत्रित करने के बाद संबंधित जिला या महानगर प्रमुख से संपर्क करके उन्हें पूरी जानकारी देगा। फिर वह उस व्यक्ति के पास पहुंचकर उनकी मदद करेंगे। कुछ देर बाद कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति पुन: मदद मांगने वाले संपर्क करके उनकी स्थिति का पता करेगा। इसके बाद संपर्क का दौर लगातार चलता रहेगा। दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, पेज 06, 06-09-2012 धर्म

No comments:

Post a Comment